कोंडागांवछत्तीसगढ

सुकमा में हुयी बस्तर संभागस्तरीय स्पर्धा में कोण्डगांव के 36 बच्चों ने की षिरकत, 14 को राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिये किया गया चयनित

कोंडागांव न्यूज़ शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत सुकमा में बस्तर संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता में बस्तर संभाग से नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, जगदलपुर, कांकेर ,सुकमा सम्मिलित हुए। कोडागांव जिले से दल प्रबंधक शिवचरण , सुश्री प्रतिभा नायक नीरज ठाकुर, हीरालाल के साथ 36 प्रतिभागी ने भाग लिया । जिसमें अंडर 14 बालक वर्ग में भुनेश्वर मरकाम, बालिका में कु बिंदिया, अंडर 17 बालक दिलेष्वर, दलसाय बघेल, बालिका वर्ग में शिवतीन मरकाम, फुलेष्वरी, तारेष्वरी यादव मनीषा ठाकुर ,गोमती नेताम, अनीता यादव, अंडर-19 बालक मे पंडित मरकाम एवं बालिका वर्ग में कु विनीता, कुन्ती, किसंतीन कुल 14 बच्चे राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

बच्चों को मिला इनका सक्रिय सहयोग

इन बच्चों को राज्य स्तर तक पहुंचाने में जिला शिक्षाधिकारी राजेश मिश्रा, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधराम मरकाम प्राचार्य चंद्रेश चतुर्वेदी, मनोज फिलिप प्रधानाध्यापक एसआर मरकाम प्रभुलाल नाग योग शिक्षक महेश नेताम चंद्रेश चंद्रवंशी मोती दीवान का विशेष सहयोग रहां। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप राजेश नारा सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन और सुकमा कलेक्टर सम्मिलित हुए।

योग स्पर्धाओं को मिले प्राथमिकता

कार्यक्रम मे योग आयोग के सदस्य राजेश नारा ने अपने संबोधन में कहा कि शासकीय संस्थाओं मे भी योग कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में मदद करें। सभी बालक बालिकाओं की प्रतिभाओं ने हमें प्रभावित किया। योग प्रतियोगिता मे समय और बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए जिला खेल अधिकारी विपक्ष पुरानीक ,जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!