छत्तीसगढभिलाई

अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरी कार, हादसे में बीएसपी कर्मी की मौत

भिलाई न्यूज़ धमाका – सोमवार की रात को धनोरा से चंदखुरी मार्ग पर एक अनियंत्रित होकर नाले के ऊपर बने पुलिया के नीचे गिर गई। कार को एक बीएसपी कर्मी चला रहा था। हादसे में उसे गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। पद्मनाभपुर पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बोरसी निवासी प्रशांत सिंह के रूप में की गई है। वो बीएसपी कर्मी था। सोमवार को उसके किसी दोस्त का जन्मदिन था और वो उसमें शामिल होने के लिए हनोदा चंदखुरी स्थित फार्म हाउस पर गया हुआ था। वहां पर पार्टी में उसने काफी शराब पी। सोमवार की रात को नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी। वो रात में करीब 10 से 11 बजे के बीच पार्टी से सीधे ड्यूटी जाने के लिए निकल गया।

रात में बारिश हो रही थी और बीएसपी कर्मी प्रशांत सिंह भी नशे में था। इसलिए वो गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसकी गाड़ी पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बीएसपी कर्मी के शव व कार को बाहर निकाला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!