छत्तीसगढरायगढ़

छत्तीसगढ़ में पति के संग हुई पत्नी सती पति की मौत के बाद पत्नी लापता, चिता के पास मिली साड़ी और चप्पल, बेटे ने कहा – चीता में ही अग्नि स्नान कर मां ने दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला के सती होने का मामला सामने आया है. चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटकाकानी में एक महिला ने अपने पति की चीता पर जलकर जान दे दी. यह जानकारी मृतिका के बेटे ने दी है. वहीं पुलिस का कहना है कि चीता ठंडा होने के बाद जांच करने पर पता चलेगा कि वास्तव में महिला गुलापी जलकर मर गई या फिर गुम हो गई है.

दरअसल कल जयदेव गुप्ता का निधन हो गया था. देर शाम उनका दाह संस्कार कर परिजन घर लौट आए थे. तिजनाहवन करने और अस्थि विसर्जन के लिए चर्चा के बाद सब घर पर ही थे. इसी बीच रात करीब 10 और 11 बजे के बीच पत्नी गुलापी गुप्ता पेशाब करने के लिए निकली, लेकिन काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने अड़ोस पड़ोस में खोजबीन शुरू की. कही नहीं मिलने पर परिजन लगभग बस्ती से 500 मीटर दूर स्थित श्मशान घाट खोजने गए, जहां गुलापी तो नहीं दिखी मगर उसके कपड़े, चप्पल और चश्मा चीता के बगल में पड़ा मिला. 

पुलिस ने कहा – जांच के बाद पता चलेगा

परिजनों ने रात में ही इसकी सूचना चक्रधर नगर थाने में दी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. रात होने के कारण सुबह 9 बजे पुलिस फिर विवेचना के लिए पहुंची. गुलापी के पुत्र सुशील गुप्ता का कहना है कि उसकी मां चीता में ही अग्नि स्नान कर जान दे दी और सती हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि चीता ठंडा होने के बाद उसकी जांच करने पर पता चलेगा कि वास्तव में गुलापी जलकर मर गई या फिर गुम हो गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!