छत्तीसगढबिलासपुर

आयुष्मान कार्ड के मरीजों से जमकर वसूली: स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन, 4 अस्पतालों को नोटिस और एक पर लगाया डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना…

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. जिले के कई अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के अलावा मरीजों से रूपए की जमकर वसूली की जा रही है. लगातार मिल रही शिकायत के बाद विभाग ने जिले के आरबी हॉस्पिटल, नोबेल हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हार्ट केयर हॉस्पिटल और श्री मंगला हॉस्पिटल को नोटिस थमाया गया है. वहीं ओमकार हॉस्पिटल पर 1 लाख 82 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है.

जानिए क्या है मामला

बता दें, मरीजों का निःशुल्क इलाज करने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है. इसके तहत लगभग सभी बीमारियों का मरीज निःशुल्क सरकारी अस्पताल और पंजीकृत निजी हॉस्पिटल में इलाज करा सकते है. और सरकार पैकेज के अनुसार इन अस्पतालों को भुगतान करती है. लेकिन जिले के कई अस्पताल आयुष्मान कार्ड के अलावा मरीजों को अतिरिक्त रकम की वसूली कर रहे है.

मरीजों की तरफ से इसे लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के अलावा और भी रुपए देने होंगे, इसके बाद ही इलाज किया जाएगा. इसके कारण मरीज पैसे जुटा कर अस्पताल को देने के लिए मजबूर हो जाते है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड पर आ गई है.

स्वास्थ्य विभाग की अस्पतालों को चेतावनी

जिले की टीम इन अस्पतालों की जांच कर रही है. कई अस्पतालो में मिली शिकायत सही पाई गई है. जिसके बाद अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी गई है कि आयुष्मान कार्ड से मरीजों का निःशुल्क इलाज करें. अतिरिक्त रकम लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!