बिलासपुर न्यूज़ धमाका – सरकंडा स्थित नूतन चौक के पास शो रूम के अंदर खड़े बैटरी वाहन में आग लग गई। शो रूम में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल जल रहे वाहन को बाहर फेंक दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। आग से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि नूतन चौक के पास ओला कंपनी के बैटरी वाहन का शो रूम है। शनिवार की शाम यहां पर एक ग्राहक अपने वाहन को सर्विसिंग के लिए लेकर आया था। सर्विसिंग के बाद कर्मचारी वाहन की बैटरी को चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान वाहन में आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों जलते हुए वाहन को शाे रूम के बाहर फेंक दिया। इससे दूसरे वाहन आग की चपेट में आने से बच गए। कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी से आग को काबू कर लिया। डीएसपी बघेल ने बताया कि घटना की सूचना पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई थी। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग से एक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल घटना की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की है।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
August 29, 2026
सड़क के गड्ढों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन : नींबू काटकर बोले- बारिश रुक सकती है तो शायद गड्ढे भी भर जाएं
August 21, 2026
दो सगे भाई तालाब में डूबे : पास ही खड़ा मोबाइल पर बात करता रहा पिता, छोटे को बचाने कूद गया बड़ा भाई
August 21, 2026
महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती
August 20, 2026
चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना: दानपेटी समेत सोने-चांदी के जेवरात किए पार, पुलिस कर रही CCTV की जांच
August 20, 2026
हॉलमार्क व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग सराफा कारोबारियों का प्रदर्शन सदर बाजार से कलेक्टोरेट तक निकालेंगे रैली,
August 19, 2026
16 जोन में SECR आखिरी पायदान पर CAG रिपोर्ट ने खोली पोल बिलासपुर रेल जोन में पेयजल की गुणवत्ता सबसे खराब
August 11, 2026
बिलासपुर में पति-पत्नी की मिली लाश : एमपी से आकर किराए के मकान में रहते थे, एक ही फंदे पर लटके मिले दो शव
August 11, 2026
फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन : एक साथ 126 वारंटियों पर शिकंजा
August 9, 2026
चेम्बर ऑफ कॉमर्स की पहली बार हुई बिलासपुर में बैठक, क्षेत्र की समस्याओं पर पदाधिकारियों ने की खुलकर चर्चा
August 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
Related Articles
रफ्तार का कहर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, इधर खड़ी ट्रेलर से टकराई 2 ट्रेलर, कैबिन में फंसा चालक
August 4, 2026
सिर्फ मेरिट लिस्ट में नाम होने से नियुक्ति का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का पंचायत सचिव भर्ती मामले में बड़ा फैसला
July 29, 2026
गाना गाते समय हार्ट अटैक आने से प्रोफेसर की मौत…
July 25, 2026
