छत्तीसगढबिलासपुर

आदतन बदमाश ने बंधक बनाकर की पिटाई, खुद किया इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट

 बिलासपुर न्यूज़ – सिविल लाइन क्षेत्र के आदतन बदमाश दिलीप बंजारे ने कुछ लोगों को अपने होटल में बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। उसने मारपीट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम आइडी से वायरल भी किया। इंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इधर सिविल लाइन पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। साथ ही आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कह रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाला दिलीप बंजारे आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में कई मामले दर्ज है। बदमाश ने कुछ दिन पहले अपने होटल में युवकों को बंधक बना लिया था। उसने चेन, लोहे के पाइप और बेल्ट से उनकी पिटाई की। मारपीट का वीडियो बनाकर उसने अपने इंस्टाग्राम आइडी से वायरल कर दिया है।

इंस्टाग्राम आइडी पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह शहर में तेजी से प्रसारित होने लगा। इधर वीडियो की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को भी लग गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की तलाश कर उसे पकड़ लिया है। युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल वीडियो को इंस्टाग्राम आइडी से हटा दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।

संगीन मामले में पाई गई संलिप्ता

सिविल लाइन सीएसपी आइपीएस उमेश गुप्ता ने बताया कि आदतन बदमाश दिलीप बंजारे की आइडी से मारपीट का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। इसके आधार पर बदमाश के ठिकाने पर दबिश दी गई। जांच के दौरान आरोपित को गंभीर मामले में संलिप्त पाया गया है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!