सरगुजा न्यूज़ – परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट सैकड़ों छात्रों ने रैली निकालकर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करने के साथ रिचेकिंग की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की.दरअसल, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के द्वारा सत्र 2023-24 के परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था जिसमें बीएससी बॉटनी एवं केमिस्ट्री पेपर के अतिरिक्त विषयों के परिणाम देख कर छात्र हैरान रह गए कई छात्रों को परीक्षा परिणाम में शून्य नंबर दिया गया वहीं परीक्षा में उपस्थित कई छात्रों को अनुपस्थित करार दिया गया है. छ दिनों पूर्वी इस मामले को लेकर छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौपा गया था जिस पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आज सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने देव होटल के पास से रैली निकाल कर विश्वविद्यालय का घेराव किया छात्र नेता के पदाधिकारी और छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुल सचिव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करा कर समस्या के समाधान का आग्रह किया है. छात्रों ने फोन के माध्यम से सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज से बात की. छात्रों की बात सुनने के बाद सरगुजा सांसद ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात कर समस्या के निराकरण पर चर्चा करने की बात की है. वहीं छात्रों की समस्या को लेकर विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने बताया कि छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर असंतुष्ट हैं. प्रोफेसर से उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच कराई गई है, इसमें सभी छात्रों का वही नंबर आना पाया गया है.
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
July 19, 2026
2 मासूमों की दर्दनाक मौत सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे 4 बच्चों पर गिरी बिजली
July 15, 2026
234 रसोईयों का हुआ प्रशिक्षण, गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर दिए गए सख्त निर्देश मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता सुधार की पहल
July 7, 2026
स्वामी आत्मानंद स्कूल बना तालाब, बारिश का पानी घुसने से कक्षाएं जलमग्न बारिश बनी आफत व्यवस्था पर उठे सवाल
June 4, 2026
04 जून 2026 // गांव के युवक-युवती की मौत से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका एक ही फंदे पर झूलती मिलीं दो जिंदगियां
June 2, 2026
02 जून 2026 // खेलते-खेलते फट गई मोबाइल की बैटरी, एक साल के मासूम की मौत
May 28, 2026
28 मई 2026 // जन मन योजना बनी वरदान : सरगुजा के गांवों तक पहुंची सड़क तो जीवन हुआ आसान, अब खाट पर नहीं ढोए जाएंगे मरीज
October 16, 2025
चार्जर केबल से गला घोंटकर युवक की हत्या, पिता और भाई पर शक
September 12, 2025
बतौली: सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, अग्रवाल सभा ने की युवक पर FIR की मांग
September 12, 2025
सरगुजा: बॉयफ्रेंड की कथित प्रताड़ना से तंग आकर 11वीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया लव-जिहाद का आरोप
September 8, 2025
बस्तर के बाद अब सरगुजा में भी होगा ओलंपिक, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की घोषणा
Related Articles
तेज बहाव से टूटा गेरसा बांध, 30 एकड़ फसल पर संकट, किसानों में हड़कंप
September 6, 2025
