छत्तीसगढ

उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कांकेर में होगी मतगणना

उत्तर बस्तर कांकेर, 23 अगस्त 2023

विधानसभा निर्वाचन-2023 के मतों की गणना पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर में की जायेगी, स्ट्रांग रूम भी वहीं बनाया जायेगा। मतदान सामग्रियों का वितरण एवं संग्रहण तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की कमीशनिंग भी पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर से ही किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, एसडीएम कांकेर मनीष साहू तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर का निरीक्षण कर निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री वितरण, मतगणना कक्ष एवं ईवीएम मशीनों के लिए स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!