सूरजपुरछत्तीसगढ

संविदा भर्ती में जारी विज्ञापन को अपरिहार्य कारणों से किया निरस्त

सूरजपुर,न्यूज़ धमाका :- कार्यालय कलेक्टर जिला खनिज संस्थान न्यास जिला सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा लेखापाल, सहायक ग्रेड 03 एवं भृत्य (संविदा) भर्ती हेतु जारी विज्ञापन 21 जून 2021 को जारी किया गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है।

नगरीय निकाय प्रेमनगर हेतु प्रेक्षक व लाईजनिंग आफिसर नियुक्त

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के उप निर्वाचन 2022-23, हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नियुक्त प्रेक्षक को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु निम्नानुसार लाईनिंग आफिसर नियुक्त किया जाता है। प्रेक्षक दीपक निकुंज संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर हेतु नीलेश कुमार सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर लाईजनिंग आफिसर होंगे तथा अनिल कुमार तिर्की उप संचालक वित्त कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेख एवं पेंशन अम्बिकापुर हेतु ऋषिकांत तिवारी उप अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा प्रेमनगर लाईजनिंग आफिसर होंगे।

साईजनिग आफिसर प्रेक्षक के वाहन भोजन, चाय नास्ता एवं आवास की व्यवस्था करेंगे साथ ही ठहरने के दौरान कम्प्यूटर, प्रिंटर, टेलीफोन, इंटरनेट एवं फैक्स के साथ आपरेटर एवं भृत्य की ड्यूटी अपने कार्यालय से लगायेंगे। उपरोक्तानुसार सौंपे गये कार्यों को पूर्ण करने की जिम्मेदारी लाईजनिंग आफिसर एवं संबंधित कर्मचारियों की होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!