कोरबाछत्तीसगढ

समझाइश पर भू-विस्थापित शांत हुए और वे चर्चा के लिए पहुंचे मानिकपुर चौकी

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के SECL मानिकपुर खदान में गुरुवार को उस वक्त बवाल मच गया, जब भारी संख्या में भू-विस्थापित ठेका कंपनी के कैंप पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पड़ोसी राज्य से आए मजदूरों को कैंप से बाहर निकाल दिया। पुलिस की

SECL प्रबंधन ने दादर खुर्द, ढेलवाडीह, भिलाई खुर्द सहित आसपास के 6 गांवों की जमीन को मानिकपुर खदान के लिए अधिग्रहित किया है। प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक लंबे समय से रोजगार की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन भी किया था।

इस दौरान प्रबंधन की ओर से ठेका कंपनियों में काम देने का आश्वासन दिया गया था। बीते दिनों प्रबंधन द्वारा खदान में ओबी और कोल परिवहन का ठेका कलिंगा नाम की कंपनी को दिया गया है। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी आने वाले दिनों में काम शुरू करने की बात करते आ रहे थे। इस बीच भू-विस्थापितों को पड़ोसी राज्यों से मजदूर लाए जाने की भनक लगी।

जिसके बाद भारी संख्या में भू-विस्थापित कलिंगा कंपनी के कैंप पहुंचे, जहां करीब 120 मजदूर मौजूद थे। इन मजदूरों को देखते भू-विस्थापितों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मजदूरों को कैंप से बाहर निकाल दिया।

मामले की जानकारी होने पर ठेका कंपनी के अलावा एसईसीएल के अफसर, पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।कैंप के बाहर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस के समझाने पर भू-विस्थापित चर्चा के लिए पुलिस चौकी जाने के लिए राजी हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!