खेल

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्‍स को 6 विकेट से हराया

झटकों से उबरते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 135 रन का स्कोर खड़ा किया।

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से दुबई के जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इसमें मुंबई ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दोनों ही टीम इस मैच में बदलाव के साथ उतरी है। मुंबई की टीम ने दो जबकि पंजाब ने अपने आज के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया। पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम ने सौरव तिवारी के 45 रन की बदौलत 19वें ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!