देश

पुलिस ने 18 दिन के भीतर फाइल की चार्जशीट साकीनाका बलात्कर और हत्या केस का

साकीनाका बलात्कर और हत्या केस में साकीनाका पुलिस ने 18 दिन के भीतर चार्जशीट फ़ाइल कर दी है. 346 पन्नों की चार्जशीट में 77 गवाहों के बयान संलग्न हैं और मेडीकल, टेक्निकल और फोरेंसिक सबूतों के जरिये केस को फूल प्रूफ बनाया गया है. महिला एसीपी ने जांच को अंजाम दिया और दिंडोशी कोर्ट में चार्जशीट फ़ाइल की

मुंबई न्यूज़ साकीनाका और हत्या केस में पुलिस ने 18 दिन के भीतर चार्जशीट फ़ाइल कर दी है. 346 पन्नों की चार्जशीट में 77 गवाहों के बयान संलग्न हैं और मेडीकल, टेक्निकल और फोरेंसिक सबूतों के जरिये केस को फूल प्रूफ बनाया गया है. महिला एसीपी ने जांच को अंजाम दिया और दिंडोशी कोर्ट में चार्जशीट फ़ाइल की. मुंबई के साकीनाका इलाके में 9 सितंबर की रात को 45 साल के एक शख्स ने 32 साल की एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी. आरोपी ने महिला के गुप्तांग में लोहे की छड़ डाल कर क्रूरता की हद पार कर दी थी. 10 सितंबर की सुबह मामला उजागर होने के बाद हत्या और बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और कुछ घंटों में ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था. इस जघन्य कांड के बाद मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उस पर चर्चा के लिए दो दिन का विशेष सत्र बुलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था जिसे लेकर शिवसेना भन्ना गई थी और पार्टी के मुखपत्र सामना की संपादकीय में राज्यपाल की धोती में आग लगने तक की टिप्पणी लिखी गई थी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुलिस को आदेश दिया था कि एक महीने के भीतर चार्जशीट दाखिल करे. मुंबई पुलिस ने 18 दिनों में ही आरोप पत्र दायर कर दिया. मुंबई पुलिस ने अपनी चार्जशीट में अपराध का पूरा ब्योरा दिया है. चार्जशीट के मुताबिक आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे और करीबी भी थे.आरोपी का कहना है कि वो उससे नाराज था क्योंकि उसने अपना वादा पूरा नहीं किया था. इसलिए वो 25 दिनों से उसकी तलाश कर रहा था लेकिन असफल रहा. चार्जशीट के मुताबिक 25 दिन बाद 9 सितंबर की रात जब उसने उसे देखा तो गुस्से में उस पर हमला कर दिया. उसने उस पर हमला करने के लिए रॉड जैसे हथियार का इस्तेमाल किया. उसने रॉड को उसके गुप्तांगों में इतनी जोर से डाला कि उसकी आंतें बाहर आ गईं. 10 सितंबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक स्थानीय चौकीदार ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया उसने बताया कि एक महिला पर एक पुरुष ने बेरहमी से हमला किया है. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन दूसरे दिन यानी 11 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया. चार्जशीट में हमले की क्रूरता का जिक्र किया गया है. कुल 77 गवाहों में कंट्रोल रूम में कॉल करने वाले चौकीदार का बयान, आरोपी और पीड़िता को एक साथ देखने वाले लोग और डॉक्टर अहम गवाह हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!