छत्तीसगढ

मासूम बच्ची से दुष्कर्म , फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला

रायगढ़ न्यूज़ 10 जुलाई की शाम 5 बजे रायगढ़ के कयाघाट के शंकर चौहान (25) अपने परिचित के घर गया. उसने बच्ची के चाचा से 100 रुपए शराब पीने के लिए मांगे. बताया कि कल उसकी (शंकर) की बेटी का जन्मदिन है. उसके लिए कपड़े और सामान खरीदने बाजार जाना है नाबालिग के चाचा से तुरंत तैयार होकर घर पहुंचने के लिए कहा. घर वालों की नजर बचाकर वहां खेल रही नाबालिग को वह अपने साथ ले गया. नाबालिग शंकर को पहचानती थी इसलिए वह उसके साथ चली गई. शाम 6 बजे जब नाबालिग का चाचा जब शंकर के घर पहुंचा तो घर बंद था. पास जाने पर बच्चे के रोने की आवाज आई. झरोखे से अंदर देखा तो मासूम बैठी रो रही थी दरवाजे को धक्का मारकर खोला और अंदर से बच्ची को बरामद किया. 10 जुलाई को ही जूट मिल चौकी में जाकर शिकायत की. पुलिस ने तुरंत शंकर चौहान के खिलाफ धारा 323, 376एबी, 363, 366 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया. आरोपी की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने डायरी के साथ तमाम सबूत इकट्‌ठा किए. मेडिकल जांच के साथ ही सबूतों के आधार पर कोर्ट ने शंकर को दोषी पाया. धारा 363 यानि नाबालिग को फुसलाकर ले जाना यानि अपहरण के लिए 7 साल की सजा, 366 के दोष पर 10 साल की सजा, 376एबी और पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है

अगला न्यूज़ – बीजापुर CRPF कैंप में नक्सलियों ने किया हमला

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!