छत्तीसगढबीजापुर

बीजापुर CRPF कैंप में नक्सलियों ने किया हमला

बीजापुर न्यूज़ जिले में स्थित CRPF कैंप पर नक्सलियों ने सोमवार शाम को अचानक हमला कर दिया है। बताया गया है कि कैंप के अंदर जवान मौजूद थे कि अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, इस फायरिंग का जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से फायरिंग बंद हो गई है। सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने कैंप पर 5 से 6 UBGL भी दागे हैं। इलाके में नेटवर्क नहीं होने की वजह से ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।फिलहाल घटना में अब तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक पामेड़ से लगे धर्मारम में CRPF पर नक्सलियों ने हमला किया है। दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी की आवाज पामेड़ तक सुनाई दे रही है। कैंप में फायरिंग की पुष्टि बीजापुर जिले के ASP पंकज शुक्ला ने की है।पामेड़ के धर्मारम में हाल ही सुराक्षबलों का नवीन कैंप खोला गया है। इसी कैंप का नक्सली विरोध कर रहे हैं। यह इलाका पूरी तरह से नक्सलियों के कब्जे में हैं। यहां खुले कैंप से नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है। कैंप खुलने से इलाके में करोड़ों रुपए के सड़क व पुल निर्माण का काम चल रहा है। तेलांगाना को पामेड़ और बासागुड़ा होते बीजापुर को जोड़ने धर्मारम में सड़क बनाई जा रही है। इधर, सोमवार की शाम घने जंगल का फायदा उठा कर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी है।इससे 5 महीने पहले भी नक्सलियों ने कांकेर जिले में BSF कैंप पर हमला किया था। उस दौरान भी करीब दोनों तरफ से फायरिंग की थी। राहत की बात यह रही हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि कामतेड़ा कैंप में रात को नदी किनारे से आए नक्सलियों ने कैंपर हमला किया था। जब जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, तब नक्सलियों जंगल की ओर भाग निकले थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!