जगदलपुरछत्तीसगढ

खदान की खुदाई के विरोध में,32 गांव के लोगों हुए शामिल

जगदलपुर,न्यूज़ धमाका :- एनएमडीसी की डिपाॅजिट नंबर 14 की खदान लीज खत्म हो गई है और यहां खुदाई को जारी रखने के लिए 6 नवंबर को संबंधित गांवों की जनसुनवाई रखी गई है, लेकिन इस जनसुनवाई की जानकारी विधिवत इलाके में रहने वाले आदिवासियों और कई गांवों के सरपंचों तक नहीं पहुंची है। जनसुनवाई से पहले ही इस खदान को खुदाई के लिए देने का 32 गांव के लोगों की ओर से विरोध शुरू हो गया है।

बुधवार को लाल पानी प्रभावित गांवों का एक प्रतिनिधिमंडल जनसुनवाई की जानकारी नहीं मिलने और लीज के विरोध के संबंध में एनएमडीसी प्रबंधन को जानकारी देने के लिए किरंदुल पहुंचा था।

यहां छुट्‌टी होने की वजह से अफसरों से मुलाकात नहीं हो पाई। अभी लाल पानी प्रभावित गांव के लोग किरंदुल में ही रुके हुए हैं। वे गुरुवार को दंतेवाड़ा कलेक्टर और एनएमडीसी प्रबंधन से जुड़े अफसरों से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।

आदिवासियों ने बताया कि डिपाॅजिट 14 नंबर की खदान में खुदाई के लिए पहले भी दो बार 30-30 साल की लीज जारी की गई थी। उस दौरान भी इलाके के लोगों को लीज की जानकारी के बिना ही जनसुनवाई में शामिल किया गया था चूंकि वर्तमान में स्थिति बदल गई है और इलाके के लोग जागरूक हो गए हैं। ऐसे में वे लाल पानी वाले नुकसान को समझ रहे हैं और विरोध कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!