जगदलपुर न्यूज धमाका। राज्य के कुछ जिलों में धान की खेतों में एक अदृश्य मकड़ी ने हमला बोल दिया है, जिसका वैज्ञानिक नाम स्टेनोटासनेमस स्पिंकी है यह एक ऐसा माईट मकड़ी है जो पोषक तत्वों को चूस कर धान में बालियां बनने नहीं देता है यह शुष्क भूमि में तेजी से फैलता है। यह धान की फसल पर उस समय हमला करता है, जब फसल 60 से 70 दिन की बाली आने की अवस्था होती है। यह मकड़ी अदृश्य मकड़ी है, जो सामान्य आखों से नहीं दिखाई देता, यह मकड़ी एक से दो वर्ष तक जीवित रहता है और पैरा या खाद के जरिए खेतों में पहुंचता है, ऐसे में आवश्यक है कि सही समय पर इस मकड़ी की पहचान की जाकर नियंत्रण किया जावे।पेनिकल माइट गभोट अवस्था में धान के दानों को नुकसान करती है और रस चूसती है। नुकसान वाले स्थान पर फफूंद का आक्रमण होने से बालियाँ बदरंग हो जाती है। जिससे दूध भराव नहीं होता और चावल बनने की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है। जिससे धान की पत्तीयों पर भुरे धब्बे दाने अनियमित आकार के दूध भराव रहित होकर बदरा रह जाय तो समझिये कि धान की फसल पर पेनिकल माईट अदृश्य मकड़ी का प्रकोप है ऐसी स्थिति में इससे बचाव के लिये पौध संरक्षण दवाई का उपयोग करें कृषि वैज्ञानिको द्वारा सुझाये अनुसार डाइफेन्युरोन 50ः एस.पी. मात्रा 120 ग्राम प्रति एकड़, प्रोपिकोनाजोल 25ः ई.सी. 200 मि.ली. प्रति एकड़, स्पाइरोमेसिफेन 22.9 एस.सी. का 200 मि.ली. या प्रोफेनोफॉस 50ः ई.सी. का 400 मि.ली.ध्एकड़, हेक्जीथायोजॉक्स 120 से 150 मि.ली. प्रति एकड़ अथवा इटाक्साजोल 120 से 150 मि.ली. प्रति एकड़ की दर से दवा का छिड़काव किया जा सकता है।यह मकड़ी 70-80 आर्द्रता और 20 से 35 डिग्री तापमान पर अनुकूल रूप से बढ़ते है। बहुत से क्षेत्रों में जहां किसान धान की दो फसलें लेते है, अगर पेनिकल माइट प्रकोप से बचना है तो धान के बाद सब्जी या अन्य फसल ले मकड़ी फसल कटने के बाद ठूठ में भी जमीन में जिंदा रहता है। एक खेतों में कृषि उपकरणों के उपयोग के पश्चात् दूसरे खेत में कृषि उपकरणों का उपयोग करने के पूर्व अच्छी तरह से सफाई कर ले, फसलो में संतुलित उर्वरकों का उपयोग विशेष कर नत्रजन युक्त उर्वरकों का प्रयोग, सही बीज दर और पौधे से पौधे की दूरी उचित रखकर, फसल चक विशेष कर दलहन, तिलहन का समावेश कर, संवेदनशील किस्में स्वर्णा, कर्मा मासुरी, डज्न्.1001, महामाया, राजेश्वरी का उपयोग ना करें। जिले के उप संचालक कृषि श्री श्याम सिंह सेवता द्वारा खरीफ फसलों में कीट व्याधि से संबंधित समस्याओं हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है एवं ब्लॉक स्तर पर भी दल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नोडल कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड बस्तर श्री थलेश कुमार पानीग्राही मो.न. +91-7987530414 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बकावण्ड, श्री आई.एल. पाटकर, मो.न. +91-7697306449 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड लोहण्डीगुडा, श्री ए.के. बोस +91-9425596828 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड तोकापाल श्री रामनाथ मौर्य, मो. न. +91-7000408442 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड दरमा श्री जितेन्द्र शार्दुल, मो. न. +91-9424297312 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड बास्तानार एवं अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से सम्पर्क कर किसान उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन ले सकते है।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता //
हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW
Read Next
Uncategorized
December 19, 2022
बालाघाट में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया
Uncategorized
December 15, 2022
आज की प्रमुख खबरें
August 22, 2023
रायपुर पुलिस द्वारा गुरुकुल महिला महाविद्यालय में हेलो जिंदगी नशा के विरुद्ध अभियान का आयोजन हुआ
March 29, 2023
जगदलपुर विधायक ने ग्राम पंचायत मांझीगुडा एवं सिडमूड में 43 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…..
February 9, 2023
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ररूहाराम वर्मा माध्यमिक शाला के वार्षिक महोत्सव में वरिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए :- सिंधी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष राम गिड़लानी
February 8, 2023
आरएसएस भाजपा का काम दुर्भावना फैलाकर राजनीतिक रोटी सेकना :- धनंजय सिंह ठाकुर
February 8, 2023
लूट की घटना को अंजाम देने वाला आदतन अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ लल्ला सिंह टण्डन थाना खम्हारडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार
January 30, 2023
कैट के आवाहन पर दिल्ली सहित देश भर में एक हज़ार से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर केंद्रीय बजट का होगा प्रसारण
January 25, 2023
भारतीय सिंधी संगम द्वारा “सिंधी परिचय सम्मेलन” सकुशल संपन्न
January 17, 2023
पूज्य सिन्धी पंचायत संत हिरदाराम नगर भोपाल का शपथ समारोह सम्पन्न
December 19, 2022
बालाघाट में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया
December 15, 2022
आज की प्रमुख खबरें
Related Articles
एक फार्मासिस्ट युवक की डूबने से मौत
November 8, 2022
समय सीमा के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की निराकरण करें-कलेक्टर
October 18, 2022
पांच किलो गांजा के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार
October 13, 2022
Check Also
Close
-
पांच किलो गांजा के साथ दो नाबालिग गिरफ्तारOctober 13, 2022