कवर्धाछत्तीसगढ

जज की बेटी ने की खुदखुशी,मिली सरकारी आवास में लाश

कवर्धा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के जज की 13 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जज कवर्धा न्यायालय में पदस्थ है। जज की पुत्री ने जज के सरकारी आवास में खुदकुशी की है। घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान जज की पुत्री सरकारी क्वाटर में अकेली थी।

आज सुबह जब परिजन सरकारी क्वाटर में पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची है।

फिलहाल 13 वर्षीय नाबालिग ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। खबर लिखे जाने तक सुसाइड नोट या फिर मौत के कारनो की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!