बिलासपुरछत्तीसगढ

सट्टा खिलाते व नगद और मोबाइल जब्त कर 03 आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- सिविल लाइन पुलिस और ACCU टीम ने सट्टा खिला रहे तीन लोगों को धर दबोचा है. मंगलवार को पुलिस ने ये कार्रवाई की है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि तीनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं. दरअसल, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मंदिर चौक के आसपास भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशिया कप में क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है.

इस सूचना पर पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक में छानबीन करने पर मोबाइल में कुछ लोग क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए पाए गए. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने तीनों आरोपियों से 3 मोबाइल, 7500 रुपये कैश, मोबाइल में लाखों का सट्टा पट्टी जब्त किया है.

गिरफ्तार आरोपी :-

मंदिम- पिता प्रीतम सिंह उमर 32 साल, साकिन अवन्ती विहार रायपुर.

मनजीत सिंह मेहंदी- पिता पुरवा 26 साल, आमापारा रायपुर, थाना आजाद चौक.

फैज अली- पिता लियाकत अली, उम्र 22 साल, निवासी आमापारा रायपुर, थाना आजाद चौक.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!