दुर्गछत्तीसगढ

बीएसपी प्लांट की काट दी बिजली,नोटिस के बावजूद नहीं किया बिजली बिल जमा

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने नेवई में बने SLRM सेंटर की बिजली काट दी है। इससे प्लांट में गीले कचरे से खाद बनाने और प्लास्टिक व पॉलीथिन से ग्रेनुअल (दाना) बनना बंद हो गया है। सेंटर में टाउनशिप से निकलने वाले कचरे का निष्पादन किया जाता था।

SLRM सेंटर को अंबिकापुर की एक एजेंसी ठेके पर चला रही थी। ठेकेदार ने कार्य करने के बाद भी कई कई महीनों से बिजली का भुगतान नहीं किया था। इससे उसके ऊपर लाखों रुपए का बकाया हो गया था। भिलाई इस्पात संयंत्र ने उसे बिल अदा करने के लिए नोटिस भी दिया था।

बिजली न होने से वहां के कर्मचारियों को पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। टाउनशिप एरिया से हर दिन 40 ट्रेक्टर ट्राली से अधिक कचरा एकत्र करके SLRM सेंटर ले जाया जाता था। यह कचरा गीला और सूखा दोनों ही होता है। पूर्व में इस कचरा को भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जामुल में स्थित भिलाई नगर निगम के ट्रचिंग ग्राउंड में डंप किया जाता था।

इसके बाद राज्य व केंद्र सरकार के निर्देश पर ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नीति के तहत SLRM ​​​​​​​ का निर्माण नेवई में किया गया। यहां गीला और सूखा कचरा को अलग करके प्लास्टिक व पालीथिन से ग्रेनुअल (दाना) और गीला कचरा से खाद बनाया जा रहा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!