बिलासपुरछत्तीसगढ

सरपंच के संरक्षण में जुआ खेलते पुलिस ने रेड कर 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम रतनपुर के उसराभाठा नेवसा गांव का शासकीय गौठान अब जुआरियो का अड्डा बनता नजर आ रहा है. शासन ने मवेशियों की देखभाल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए गोधन न्याय योजना के तहत गौठान बनाया है, लेकिन जुआरी यहां ताश की पत्ती लेकर गौठान को अपना अड्डा बनाने में लगे हैं.

ताजा मामला रतनपुर के नेवसा गांव के गोठान का है. यहां रतनपुर पुलिस ने रेड कर 6 आरोपियो को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा है. जिन पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की रेड में आरोपियों से करीब 13 हजार रुपये नकद जब्त किया.

इतना ही नहीं इन जुआरियों में सीपत इलाके के मचखण्डा का सरपंच मनबोध साहू भी शामिल है. मामले में पुलिस ने रफीक मोहम्मद नाम के व्यक्ति से से 1300 रुपये, सुरेश कुमार नेताम से 1800 रुपये, दुरवाशा वर्मा से 2700 रपये, देवकुमार प्रधान से 900 रपये, रविन्द्र कुमार कश्यप से 1100 रुपये, मनबोध साहू से 5300 रुपये, यानी कुल 13100 रुपये नकद बरामद किया है. फिलहाल आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!