भानुप्रतापपुर

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर झूला फांसी पर

मृतक के पुत्र दुर्जन सिंह – सभी सदस्य भोजन कर सोने चले गए थे, पिता ने रात में मां चैताबाई (42 वर्ष) पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गयी

धरम सिंह

भानुप्रतापपुर न्यूज़ यह घटना कच्चे गाँव की है शराब के नशे में पहले पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया. फिर घर से दूर जाकर पेड़ में फंदा लगाकर झूल गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्चे पुलिस चौकी के ग्राम तमोड़ा का है, जहां धरम सिंह ने शराब के नशे में अपनी पत्नी चैता बाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, फिर घर से दूर एक पेड़ पर जाकर आत्महत्या कर ली. सुबह पुत्र दुर्जन सिंह ने नींद खुलने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी इसके बाद पिता के घर में नहीं मिलने पर उसकी तलाश की गई, जो गांव से बाहर एक पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!