छतीसगढ़भानुप्रतापपुर

पुल की मांग अब तक पूरा नहीं, नदी में बहने से 15 दिन में 10 लोगों की हो चुकी मौत

भानुप्रतापपुर न्यूज़ धमाका -. छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. बच्चे जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे हैं. कांकेर जिले में बीते 15 दिनों में 10 लोगों की नदी-नाले में बहने से मौत भी हो चुकी है. बता दें कि कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम रानी डोंगरी प्राथमिक शाला के बच्चे 3 किमी दूर नदी को पार कर गावड़े पारा स्कूल पढ़ने जाते हैं. इस नदी को पार कर शिक्षा ग्रहण करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, परंतु पालकों और बच्चों की मजबूरी है. वे अपनी जान दांव पर लगाकर स्कूल जा रहे.

इस नदी पर पुल की मांग कई वर्षों से की जा रही है पर सरकार कोई सुध नहीं ले रही. पिछली सरकार में पूर्व CM के भानुप्रतापपुर में हुए जनदर्शन में भी ग्रामीण पुलि की मांग कर चुके हैं. स्कूली बच्चों के आलावा मरीजों के लिए भी यह बड़ी समस्या है. बता दें कि पूरे बरसात के समय गावड़े पारा टापू बना रहता है

सरकार को ग्रामीणों की मांग पर विचार कर नवनिहालों की प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत है. क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण जल्द किया जाए. अइसे पढ़बो तो कइसे बढ़बो.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!