
कोंडागांव न्यूज़ यातायात पुलिस कोंडागांव के द्वारा ग्राम बड़ेकनेरा के साप्ताहिक बाजार मंे जाकर आमचो यातायात चो गोठ के तहत लोगों को सड़क दुर्घटनाए होने के कारण और इनसे कैसे बच सकते है इस सम्बंध में जानकारी दी गई, तथा यातायात नियम सांकेतिक चिन्हों के बारे में भी बताया गया । कोण्डागांव यातायात पुलिस ने बाजार करने आये गा्रमीणों से कहा कि यातायात नियमो का पालन करे , खुद को और दूसरों को भी सड़क दुर्घटना होने से बचाये।ग्रामीणों ने बडे ध्यान से यातायात पुलिस की जानकारी को सुना और ट्रेफिक रूल्स को अपनाने पर सहमति जतायी




