बिलासपुरछत्तीसगढ

लापता बच्चे का शव घर के बाहर मिला,मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र के सेलर में 8 जुलाई को शाम चार साल का बालक लापता हो गया। स्वजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह बच्चे का शव घर के बाहर गली में पड़ा था। उसके गले में रस्सी के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या की है।

घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण और सीपत पुलिस की टीम पहुंच गई है। मौके पर डाग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस गांव में पूछताछ कर हत्यारों की तलाश कर रही है। सीपत क्षेत्र के सेलर में रहने वाले मदन सुरजे किसान हैं। शुक्रवार की शाम उनका चार साल का बेटा शौर्य घर के सामने मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था।

इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम छह बजे स्वजन उसकी तलाश करने लगे। देर शाम तक बच्चे का कहीं पता नहीं चला। लोगों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्वजन बच्चे को गांव में तलाशते रहे। शनिवार की सुबह बच्चे की लाश घर के सामने गली में ही पड़ी मिल गई। उसके गले में रस्सी के निशान हैं।

लोगों ने इसकी जानकारी सीपत पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम और एएसपी ग्रामीण रोहित झा मौके पर पहुंच गए। साथ ही डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की टीम गांव में पूछताछ कर रही है। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मानते हुए पूछताछ कर रही है। इसके अलावा घर के सदस्यों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!