अंबिकापुरछत्तीसगढ

सुबह-सुबह उद्यानों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर

अंबिकापुर, न्यूज धमाका :- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में कलेक्टर कुन्दन कुमार 6 जुलाई को सुबह-सुबह ही शहर के आसपास के उद्यानों के औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने उद्यानों की साफ-सफाई के साथ ही सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग उद्यान आएं और सुखद अनुभूति प्राप्त करें। कलेक्टर ने शहर से लगे संजय पार्क में निरीक्षण के दौरान पार्क की साफ-सफाई, चीतल बाड़ा , वाच टॉवर आदि का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को बेहतर सफाई व सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।

पार्क में कोठरियों की संख्या अधिक होने पर उन्हें अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ने कहा। इसी प्रकार सरगंवा स्थित वाटर पार्क का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गांधी स्टेडियम स्थित जिम का भी अवलोकन किया। इस दौरान एस.डी.एम. प्रदीप साहू, कार्यपालन अभियंता संतोष रवि, वन विभाग के एस.डी.ओ. ए.के. अम्बष्ट, स्वच्छता निरीक्षक अवधेश पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!