जशपुरछत्तीसगढ

बाड़ी विवाद से भड़के पड़ोसी ने किया कुल्हाड़ी से हमला

जशपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बाड़ी घेरा लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद से भड़के पड़ोसी ने सरे राह कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के फोकटपारा की है। मृतक की पत्नी जगनीबाई 55 वर्ष ने दुलदुला पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि 1 जुलाई को वह अपने पति मालू राम के साथ गांव के तालाब में नहाने के लिए जा रही थी।

इसी दौरान आरोपित दीनबंधु उनके पास आया और कुछ दिन पहले बाड़ी में घेरान लगाने को लेकर हुए विवाद को लेकर मालू राम से विवाद करने लगा।

पहले आरोपित दीनबंधु ने उसके पति पर गुलेल से हमला किया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी उठाकर मालू राम के सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मालू राम घायल हो कर जमीन पर गिर गया। पति को लहुलुहान देख कर जगनी बाई मदद के लिए चिल्लाने लगी। लोगों को आता हुआ देख कर आरोपित दीनबंधु मौके से भाग निकला।

संजीवनी एंबुलेंस की मदद से घायल मालू राम को इलाज के लिए दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर दुलदुला पुलिस ने आरोपित दीनबंधु के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर,पतासाजी शुरू कर दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि जिले में मामूली बातों और अवैध संबंध के संदेह में हत्या और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर अपराध लगातार घटित हो रही है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते साल 2021 में जिले में हत्या के 52 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 46 मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 66 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

जिले में मामूली बातों और अवैध संबंध के संदेह में हत्या और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर अपराध लगातार घटित हो रही है।इसे लेकर पुलिस द्वारा गांवों में जनचौपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है और इस तरह के अपराधों से बचने की सलाह भी दी जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!