कोंडागांवछत्तीसगढ

नगदी रकम चोरी करके भाग रहे 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमील खान स्टेट हेड छत्तीसगढ़

कोण्डागांव,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से होकर होने वाले अवैध परिवहन को रोकने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कोण्डगांव के द्वारा समस्त थाना / चौकी को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में 22 जून को थाना फरसगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिन्द्रा टी.यू. व्ही. कार कमांक यू.पी. 32 के.एक्स. 3158 से अवैध रूप से भारी मात्रा में नगदी रकम ले जा रहे है सम्भवतः उक्त नगदी रकम चोरी का है

की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं अनु अधिकारी पुलिस फरसगांव मणीशंकर चन्द्रा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम.सी.पी. लगाई गयी। एम.सी.पी. कार्यवाही के दौरान मुखबीर सूचना के अनुसार एक सफेद रंग की महेन्द्र टी.यू.व्ही. कोण्डागांव की ओर से आती हुयी दिखी जिसे पुलिस द्वारा रूकवा गया।

कार में दो व्यक्ति जिसमें चालक भार्गव पटेल पिता सुरेश भाई उम्र 27 साल निवासी ग्राम कमाना थाना बिस नगर जिला मेहसाना गुजरात एवं कण्डक्टर जयेश कुमार भोलाभाई पिता भोलाभाई उम्र 28 वर्ष निवासी तावड़िया थाना काकोसी जिला पाटन गुजरात उपस्थित मिले। पुलिस के द्वारा मौके पर उपरोक्त व्यक्ति एवं वाहन की विधिवत् तलाशी ली गयी।

तलाशी के दौरान वाहन में पीछे के सीट के निचे बनाये गये चेम्बर में एक पीले रंग की बोरी में भारी मात्रा में नगदी रकम बरामद हुआ। जिसे गवाहों के समक्ष गिनती करने पर कुल 80 लाख रूपये होना पाया गया। बरामद रूपये के संबंध में चालक व कंडक्टर से वैध दस्तावेज की मांग किये जाने पर कोई दस्तावेज उक्त बरामद रूपये के संबंध में नहीं होना बताया गया।

तत्पश्चात् उक्त बरामद नगदी रकम 80 लाख रूपये चोरी का होने का संदेह पाये जाने पर उपरोक्त दोनों आरोपीगण के कब्जे से बरामद रकम 80 लाख रूपये एवं घटना में उपयोग किये गये महिन्द्रा टी. यू. व्ही. वाहन को विधीवत् जप्त किया गया। आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 41 (14) / 379 भा.द.वि. का पाये जाने से थाना फरसगांव में इस्तगाशा क. 03 / 2022 पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया है।

आरोपीगण चालक भार्गव पटेल पिता सुरेश भाई उम्र 27 साल निवासी ग्राम कमाना थाना बिस नगर जिला मेहसाना गुजरात एवं कण्डक्टर जयेश कुमार भोलाभाई पिता भोलाभाई उम्र 28 वर्ष निवासी तावड़िया थाना काकोसी जिला पाटन गुजरात को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भापेन्द्र साहू थाना प्रभारी फरसगांव, उप निरी. प्रमोद कतलम, स.उ.नि. राजकुमार कोमरा, स.उ.नि. किशोर प्रजापति, प्र. आर. घासू राम मरकाम, प्र.आर. सलीम तिग्गा, आर भुनेश आर. धनीराम सलाम, कृष्णा साहू, कृष्णा सोनवानी, स.आर. किरण नेताम की सराहनीय भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!