दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को किया प्रशस्ति पत्र प्रदान

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डॉ अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक-दुर्ग के निर्देश पर चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 16 जून तक एनसीसी के कैडेटर्स के द्वारा जिले के पटेल चौक, नेहरू नगर चौक, सुपेला, चन्द्रामौर्या, पावर हाउस कटिंग एवं सिरसा गेट चौक पर वाहन चालको को यातायात नियमों के पालन करने एवं नियमों का पालन ना करने से होने वाले गंभीर परिणामों की जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से दी गई।

इन कैडेटर्स द्वारा यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस दुर्ग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर लगन एवं मेहनत से कार्य किया गया था।

उक्त कैडेटर्स के उत्सावर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य के शुभकामनाए हेतु के यातायात कार्यालय ,नेहरू नगर भिलाई में कविलाश टण्डन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के द्वारा शास.विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग एनसीसी के 10 कैडेटर्स एवं सेठ रतनचंद (सुराना) कॉलेज दुर्ग एनसीसी के 12 कैडेटर्स ,कुल-22 कैडेटर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!