देशबिहार

पटना के होटल में महिला एंकर के साथ 2 घंटे तक गैंगरेप

डी जे के शोर में दब गई थी पीड़िता की चीख-पुकार

बिहार न्यूज़ पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित नामी-गिरामी होटल के कमरा नंबर 512 में कोलकाता की महिला एंकर के साथ करीब दो घंटे तक दरिंदगी हुई थी. वह अपनी अस्मत बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन होटल में हो रही तीन बड़ी शादियों में बज रही शहनाई और डीजे के शोर में उसकी आवाज दब गई कोई कुछ भी सुन न सके, इसलिए आरोपित अपने मोबाइल पर जोर-जोर से गाना भी बजा रहे थे. दरिंदगी के बाद आरोपितों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की बार-बार धमकी दे रहे थे. किसी से बात तक नहीं करने दिया. होटल से कार में बैठाकर सीधे पटना जंक्शन लाये और ट्रेन में बैठा दिया ट्रेन खुलने के बाद दोनों आरोपित वहां से चले गए. यह कहना है गैंगरेप की शिकार महिला एंकर का. पीड़िता ने बताया कि आरोपित केस उठाने की धमकी दे रहे हैं. हर्ष की पत्नी ने भी फोन पर धमकी दी है. आरोपितों से कोलकाता में भी मेरी जान को खतरा है. जाधवपुर थाने में धमकी देने का सनहा दर्ज कराई हूं गैंगरेप की शिकार हुई महिला एंकर का आरोप है कि पटना में रहकर इंटरटेनमेंट कंपनी चलाने वाले मुजफ्फरपुर के हर्ष और विक्रांत केजरीवाल ने उसके साथ दरिंदगी की. होटल में एक इवेंट कराने के लिए हर्ष से उसकी 40 हजार में डील तय हुई थी. एडवांस में कुछ नहीं मिला था.कोलकाता से पटना आने और जाने के लिए हर्ष ने उसके खाते में गूगल पे के जरिए दो हजार रुपये भेजे थे. 2/3 जुलाई की रात करीब 1 बजे पेमेंट देने के बहाने हर्ष ने कमरा खुलवाया. उनके पीछे विक्रांत केजरीवाल भी कमरे में घुस गया. पहले दोनों पेमेंट देने की बात कहकर उसे बातों में उलझाया. बाद में विक्रांत ने अंदर से कमरा बंद कर दिया और मोबाइल पर जोर-जोर से गाना बजाने लगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!