रायगढ़छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दोस्तों की मारपीट से परेशान होकर युवक ने की खदकुशी,4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सुबह कोतवाली थाने में डीएम बंगला परिसर के पीछे हिस्से में सुनसान खंडहर नुमा टॉयलेट पर एक अज्ञात व्यक्ति के आत्महत्या किए जाने की सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने शव निरीक्षण, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव निरीक्षण पर मृतक के शरीर में चोट के निशान नजर आ रहे थे जो मारपीट से आना प्रतीत हो रहा था, इस संबंध में नगर निरीक्षक मनीष नागर द्वारा जांच से पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले को अपने सुपरविजन पर शीघ्र आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपे । एएसपी के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर निरीक्षक मनीष नागर के हमराह टीम का गठन कर टीम बनाया गया।

पुलिस टीम द्वारा शहर के लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया, टीम की अथक मेहनत से मृतक के करियापारा सुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा के आशीष कुमार एक्का पिता लालसाय एक्काक उम्र 28 वर्ष के होने का पता चला।

कई स्थान के सीसीटीवी फुटेज में मृतक आशीष एक्का दिखा, जिसकी हरकतें असमान्य दिखी। पुलिस टीम ने सी सी टीवी फ़ुटेज से आशीष से आमना सामना हुए स्थानीय गवाहों को ढुंढ निकला जिन्होंने आशीष की चोट एवम उसके काफी डरा हुआ होना बताया “मुझे कोई मारने आ रहे हैं कहकर बडबडते बताये”।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आशीष के साथियों की तलाश की गई जिनके उनके मूल निवास सीतापुर चले जाने का पता चला। टीआई मनीष नागर द्वारा मृतक के वारिसानों को मृतक के दोस्तों को साथ लेकर आने बताया कहा गया। सभी कल ही 09 जून को थाना कोतवाली पहुंचे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!