सूरजपुरछत्तीसगढ

पुलिस ने डेढ़ लाख से ज्यादा अवैध टेबलेट और कप सिरप किया जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में के अवैध कारोबार को लेकर मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने डेढ़ लाख से ज्यादा की कीमत अवैध टेबलेट और कप सिरप जब्त किया है। साथ ही मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के भैयाथान रोड निवासी साजिया बेगम नशे का अवैध कारोबार कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमार कार्रवाई किया। जिसमें शाजिया बेगम के कब्जे से अवैध नशीली कफ सिरप ई-स्कूफ कफ सिरप 98 नग, ऑनरेक्स कफ सिरप 236 नग कुल 334 नग नशीली कफ सिरप जप्त किया गया

जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 67 हजार रुपये है। आरोपी महिला से पूछताछ में उसने बताया कि ललन जयसवाल नाम का व्यक्ति उसे यह नशीली दवाइयां सप्लाई करता है। आरोपी महिला के बयान के बाद पुलिस ने ललित जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!