देशहैदराबाद

‘एनकाउंटर’ की धमकी के दो ही दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिली रेप-मर्डर आरोपी की लाश

पुलिस ने 30 साल के इस संदिग्ध पल्लकोंडा राजू की फोटो जारी करके 10 लाख इनाम की घोषणा की थी. आरोपी बच्ची का पड़ोसी था, जिसने कथित तौर पर रेप और हत्या की. लड़की रविवार को राजू के घर के अंदर मृत पाई गई थी और वह तभी से लापता था

अर्धनग्न अवस्था में मृत मिली थी बच्ची

हैदराबाद शहर के सईदाबाद इलाके की सिंगरेनी स्लम कॉलोनी में 9 सितंबर को छह साल की बच्ची अर्धनग्न अवस्था में पड़ोस के घर में मृत मिली थी. बच्ची से बलात्कार और फिर हत्या का मुख्य संदिग्ध 30 साल का राजू नाम का पड़ोसी है

हैदराबाद न्यूज़ तेलंगाना के एक मंत्री द्वारा ‘एनकाउंटर’ की चेतावनी देने के दो दिन हैदराबाद में छह साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी आज रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया. पुलिस ने बताया कि जब वह ट्रेन के सामने कूदा उस समय भागने की कोशिश कर रहा था.तेलंगाना पुलिस प्रमुख ने ट्विटर पर इस व्यक्ति की तस्वीर शेयर कर खबर की पुष्टि की है. मंगलवार को तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा था कि आरोपी एनकाउंटर में मारा जाएगा. रेड्डी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि हम रेपिस्ट और हत्यारे को पकड़ लेंगे. उसको पकड़कर एनकाउंट होगा. पुलिस ने 30 साल के इस संदिग्ध पल्लकोंडा राजू की फोटो जारी करके 10 लाख इनाम की घोषणा की थी. आरोपी बच्ची का पड़ोसी था, जिसने कथित तौर पर रेप और हत्या की. बच्ची रविवार को राजू के घर के अंदर मृत पाई गई थी और वह तभी से लापता था बच्ची 9 सितंबर को हैदराबाद के सिंगरेनी कॉलोनी स्थित अपने घर से लापता हो गई थी. उसका शव अगले दिन पड़ोसी के घर में चादर में लिपटा मिला था. पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया और गला घोंटकर हत्या की गई. शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बाद में पता चला की ये सूचना झूठी थी. इसके बाद इलाके में विरोध और तनाव का माहौल पैदा हो गया था. आसपास के लोगों ने बच्ची और परिवार के लिए न्याय की मांग की.  कुछ ने पुलिस द्वारा मारे गए अपराधियों का जिक्र करते हुए आरोपी के एनकाउंटर की भी मांग की थी. मंत्री के टी रामाराव ने आरोपी की गिरफ्तारी की घोषणा करने वाले अपने पिछले ट्वीट को वापस लेते हुए उसे पकड़ने के लिए जन सहयोग मांगा था राव ने अपने पहले ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ पोस्ट किया था कि मैं अपने ट्वीट को सही कर रहा हूं. मुझे गलत सूचना दी गई थी कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मुझे अपने बयान पर खेद है. अपराधी फरार है. हैदराबाद पुलिस ने उसके लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. आइये हम सब उसे पकड़वाने के लिए प्रयास करें, ताकि जल्द न्याय हो सके.इस घटना को लेकर कई नेताओं और फिल्म अभिनेताओं समेत कई हस्तियों ने दुख प्रकट किया था. सोशल मीडिया पर जनता ने भी इस घटना पर रोष जताया था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!