कोरबाछत्तीसगढ

स्कूल के लिए निकली छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

जशपुर के दुलदुला थानाक्षेत्र का मामला

कोरबा न्यूज़ दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना 15 सितंबर को थाने में दी थी. ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री 13 सितंबर को स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी. उस दिन वह स्कूल भी गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी छात्रा के पिता ने रायडीह निवासी अमरदीप केरकेट्‌टा पर अपहरण की शंका जाहिर की थी. पुलिस ने अमरदीप केरकेट्‌टा का मोबाइल नंबर पताकर नंबर से लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि अमरदीप का मोबाइल सिग्नल ग्राम बम्हनी में बता रहा है. इस पर पुलिस ने बम्हनी में दबिश देकर अमरदीप केरकेट्‌टा 21 वर्ष का पत कर उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने छात्रा को भी बरामद कर लिया है. थाने में छात्रा से पुलिस ने जब पूरी घटना पूछी तो उसने बताया कि आरोपी अमरदीप कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उसने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया था. वह उसके बहकावे में आकर उसके साथ चली गई. छात्रा ने भी उसके साथ हुए दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की. जिसपर पुलिस ने आरोपी अमरदीप 21 वर्ष को अपहरण व अनाचार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!