देश

आम जनता को एक और बड़ा झटका,महंगाई लोंगो को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) का बढ़ा दिया दाम 50 रुपए  

देश,न्यूज़ धमाका :- महंगाई के मोर्चे पर जूझ रही आम जनता को एक और झटका लगा है। शनिवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) का दाम 50 रुपए बढ़ा दिया गया है। अब देश के अधिकांश हिस्से में 14.2 kg LPG cylinder की कीमत 999.50 रुपए हो गई है। बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू हो गई है। टैक्स के आधार पर दिल्ली समेत कई राज्यों में कीमत 1000 रुपए पार हो गई है।

इससे पहले महीने की पहली तारीख को रसोई गैस कीमतों की समीक्षा करते हुए तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। तब 19 KG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 102 रुपए बढ़ा दी गई थी। इस सिलेडंर के लिए अब 2355.50 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। 1 मई की समीक्षा में घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब झटका मिल गया।

सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग पहले से ही परेशान हैं। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत में आम आदमी की परेशानी और बढ़ेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!