
छुरा,न्यूज़ धमाका :- नगर के प्रतिष्ठित निजी विद्यालय नेशंस प्राइड पब्लिक स्कूल द्वारा नवाचारी गतिविधि करते हुए नवोदय अभ्यास परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा नगर में पहली बार आयोजित हुई। परीक्षा तीन चरणों में ली गई। जिसमें छुरा विकासखंड के बच्चों के अलावा गरियाबंद जिला के अन्य विकासखंडों, महासमुंद और रायपुर जिला के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को नवोदय परीक्षा के मूल प्रवेश पत्र का रोल नंबर अंकित करवाया गया था ताकि उन्हें असुविधा ना हो व रोलनंबर याद हो जाए।
शाला के शिक्षक संतोष निषाद व कृष्णेश यदु ने बताया कि नवोदय अभ्यास परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को ओएमआर शीट को सही-सही भरना, ओएमआर शीट द्वारा उत्तर अंकित कराना सिखाना था। इसके साथ ही बच्चों को परीक्षा प्रणाली, उनके पूर्व तैयारी का आकलन करना और गलतियों को सुधार करना है। शिक्षिका शारदा सिन्हा ने बताया कि कोरोना काल के कारण बच्चों की पढ़ाई बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ था।
इस वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं में कठिनाई का सामना करना पड़ा था। ओएमआर शीट से परीक्षा दिलाने में कमियों को दूर करने के उद्देश्य से यह अभ्यास परीक्षा आयोजित की गई थी। नवोदय परीक्षा 80 प्रश्नों का होता है। इसमें मानसिक योग्यता, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण मिलाकर 100 अंक निर्धारित होता है।
इन्हीं सब बारीकियों का पूर्वाभ्यास कराया गया। नेशन्स प्राइड पब्लिक विद्यालय में बच्चों को पाठ्य पुस्तक के अलावा नवोदय, एकलव्य विद्यालय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है, जिससे बच्चों को सफलता मिल सके।
पूर्व में भी विद्यालयीन बच्चों का नवोदय तथा एकलव्य विद्यालय के लिए चयन हो चुका है। इस प्रतियोगी अभ्यास परीक्षा में लगभग 170 बच्चे लाभान्वित हुए। इस परीक्षा को सफल बनाने में शाला संचालक ललित साहू, संकुल समन्वयक प्रेमनारायण ध्रुव, शंकर यदु, हेमलाल पटेल, देवेंद्र सिन्हा, शिक्षिका जया यादव, स्वाति चंद्राकर, यामिनी टांडे, दशमत ध्रुव, खिलेश्वरी साहू, चितरंजनी निषाद, देवबती निषाद, हेमबाई ध्रुव, गायत्री साहू का सहयोग रहा।