पंजाबदेश

पंजाब के पटियाला में रैली के दौरान एंटी-खालिस्तान पर भड़की हिंसा में बना तनाव का माहौल शाम 7 बजे से 11 घंटे का कर्फ्यू लगाया,धारा 144 लागू कर दी

पंजाब,न्यूज़ धमाका :-पंजाब के पटियाला में एंटी-खालिस्तान रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद तनाव का माहौल है। शुक्रवार शाम 7 बजे से 11 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद से शनिवार को धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने अफवाहों को फैलने से रोकने के बाद सुबह 9.30 बजे से इंटरनेट भी बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में हैं और माना जा रहा है कि लापरवारी बरतने पर आज कुछ आला पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकते हैं। एंटी-खालिस्तान रैली के दौरान भड़की हिंसा में 2 पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हुए हैं। वहीं हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों ने आज बंद का ऐलान किया है। पटियाला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एक्शन में भगवंत मान, अधिकारियों पर गिरी गाज

पंजाब सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पटियाला रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटियाला और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। मुखविंदर सिंह चिन्ना को नया आईजी पटियाला, दीपक पारिक को नया एसएसपी पटियाला और वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

सिंगला पार्टी से निष्कासित, शाम को बैठक में आने पर पीटा

शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश अध्यक्ष योग राज शर्मा ने अपनी मर्जी से “खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च” निकालने के लिए संगठन के उपाध्यक्ष हरीश सिंगला को संगठन से निष्कासित कर दिया है। देर शाम हिंदू संगठनों ने श्री काली माता मंदिर में बैठक बुलाई, तो सिंगला भी पहुंच गए। वहां बहस के दौरान संगठन के सदस्यों ने उन्हें पीट दिया। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। पुलिस के मुताबिक दोनों संगठनों ने मार्च निकालने के लिए अनुमति नहीं ली थी। इस बारे में हरीश सिंगला के साथ पुलिस की बैठक भी हुई थी। उन्होंने मार्च न निकालने पर सहमति जताई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!