देश

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी,तेज हवाएं चलने और दक्षिण-पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा कई राज्यों,भारत के कुछ हिस्सों में लू के थमने के आसार

मौसम,न्यूज़ धमाका :-मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में लू के थमने की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों में आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ आज से मध्य और पूर्वी भारत की ओर बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

अगले 4 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक असम और मेघालय में 23 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगा क्षेत्र से जुड़े पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना जताई है। अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा और दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!