दुर्गछत्तीसगढ

सोशल मीडिया (फेसबुक तथा इंसटाग्राम) पर प्राईवेसी सिक्युरिटी लगाकर, जन चोपाल में आनलाइन ठगी, ओटीपी के संबंध में दी जानकारी  

उतई,न्यूज़ धमाका :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर, उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी मचांदुर प्रभारी श्याम सिंह नेताम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अपराध से बचने, आनलाइन ठगी, ओटीपी नंबर के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

सोशल मीडिया (फेसबुक तथा इंसटाग्राम) पर प्राईवेसी सिक्युरिटी लगाकर रखें और अपने अकाउंट का मजबूत पासवर्ड बनायें और समय-समय पर बदलते रहें। इसके साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप ऑनलाइन किसी एप से लोन ले रहे हैं तो सावधान रहें। मचांदुर पुलिस चौकी उप निरीक्षक बलदाऊराम साहू, आरक्षक जगेंद्र साहू द्वारा ग्रामीण लोगों को साईबर अपराधों से बचनें हेतु जागरुक किया।

क्योंकि आज की डिजिटल दुनिया में जैसे-जैसे तकनीकी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे साइबर अपराधी भी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ साइबर धोखाधडी करते हैं। ऐसे अपराधियों से बचनें के लिए खुद को जागरुक व सावधान रखने की आवश्यकता है। साइबर अपराध की तरीकों के बारें अवगत करवाया गया और फोन में प्राप्त ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी अंजान व्यक्ति के साथ साझा न करें, न ही किसी फोन में प्राप्त किसी अंजान लिंक इत्यादि पर क्लीक करे।

क्योंकि पहले एप चंद मिनट में ऑनलाइन लोन देते हैं और लोन अप्रूवल करवाने के नाम पर एप्लीकेशन इंस्टाल करवाकर फोन हैक कर लेते हैं। इसके बाद फोन से सभी निजी डेटा भी चुरा लेते हैं।लोन लेने वाले ग्राहक के परिजनों दोस्तों को अश्लील मैसेज भेज कर लोन लेने वाले ग्राहक को ब्लैकमेल किया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!