धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी में एक ही बाइक में सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी जबरदस्त ठोकर,दुर्घटना में एक युवक की मौत

धमतरी,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक ही बाइक में सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, इनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भोयना-कुकरेल मार्ग में देर शाम की घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को शाम कुकरेल निवासी राकेश कुमार यादव 21 वर्ष, पुखराज ध्रुव 20 वर्ष और रेमन सिंह मरकाम तीनों एक ही बाइक में सवार होकर धमतरी किसी काम से गए हुए थे। काम निपटा कर देर शाम घर वापस लौट रहे थे कि ग्राम भोयना व कुकरेल मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने तीनों को जबरदस्त ठोकर मार दिया।

दुर्घटना में घटनास्थल पर राकेश कुमार यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घायल पोखराज और रेमन सिंह मरकाम को संजीवनी एंबुलेंस 108 से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने पोखराज ध्रुव को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रेमन सिंह का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!