गरियाबंदछत्तीसगढ

दो सूत्रीय मांग को लेकर मनरेगा महासंघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- गरियाबंद में मनरेगा महासंघ के तत्वधान मे अपने-अपने ब्लॉक में रोजगार सहायक सचिव एवं मनरेगा शाखा के सभी कर्मचारी हड़ताल पर दो सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं, जहां ब्लॉक के मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा दसवां दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए है, मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की हड़ताल में गांव में नरेगा कार्य रूका हुआ है जिससे ग्रामीणों मे पलायन की स्थिति जिले में देखने को मिल रही है।

वही हम बता दे कि मनरेगा महासंघ अध्यक्ष के द्वारा मीडिया से चर्चा के दौरान कहा गया कि जब तक शासन-प्रशासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक हम अपनी मांगों को लेकर अडिग रहेंगे।

हमारे भूपेश कका को बता दें कि जिस तरह घोषणा किया गया था हम कर्मचारियों को नियमितीकरण को लेकर आज पर्यंन्त तक नहीं हो पाया है हम केवल भूपेश कका को घोषणा कि याद दिला रहे हैं

महंगाई को ध्यान देते हुए अपने परिवार का भरण, पोषण, पालन इतने कम वेतन में हो पाना मुश्किल है हमारी दो सूत्रीय मांग पूरा करें ताकि हम अपने जीवन निर्वाह परिवार के साथ सुख शांति से कर सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!