मनोरंजनमुंबई

ड्रामा क्वीन का रिएक्शन:आलिया और रणबीर की शादी पर राखी सावंत ने किया रिएक्ट, बोलीं- मैं बैग में बैठ कर दहेज के रूप में जा रही हूं

मुंबई न्यूज़ धमाका // रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों इसी महीने अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में राखी सावंत ने इस पर रिएक्ट किया और कहा कि वो दोनों की शादी की खबर से बहुत खुश हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो आलिया के साथ बैग में बैठ कर दहेज के रूप में जा रही हैं। राखी का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

राखी, आलिया के साथ दहेज में जाएंगी रणबीर के घर

राखी ने कहा, “आलिया के लिए ये साल कितना अच्छा है। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘RRR’ सुपरहिट हो गई और अब वो शादी कर रही हैं। वाओ..हॉलीवुड जा रही हैं और दहेज में मैं जा रही हूं। मैं आलिया के बैग में बैठ जाऊंगी।

रणबीर-आलिया 17 अप्रैल को करेंगे शादी

आलिया के अंकल ने हाल ही में कंफर्म किया है कि कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज और ग्रैंड शादी चेंबूर स्थित ‘RK हाउस’ में होगी। 3-4 दिन की सेरेमनी के बाद कपल पंजाबी रीति रिवाज से 17 अप्रैल को शादी करेंगे।

रणबीर-आलिया की शादी की गेस्ट लिस्ट

रणबीर और आलिया की इस ग्रैंड वेडिंग में फिल्म इंडस्ट्री से कई सारे सेलेब्स के आने की संभावना है। इसमें डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, करण जौहर, जोया अख्तर, एक्टर वरुण धवन, उनके भाई रोहित धवन, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, दीपिका पादुकोण और रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी का नाम भी शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, आलिया ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी अपनी शादी में इनवाइट किया है। वहीं कपल के करीबी अर्जुन कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का रंजन भी इस शादी में शामिल होंगे।

4 साल से रिलेशनशिप में हैं रणबीर और आलिया

रणबीर और आलिया 4 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे के परिवारों के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया को काफी पसंद करती हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर पोस्ट में प्यार बरसाती रहती हैं। रणबीर को अक्सर आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ चिल करते भी देखा जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!