
मुंबई न्यूज़ धमाका // एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना अपने ड्राइवर को डांटती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है। करीना कपूर अक्सर अपने स्टाइल और एटीट्यूट के चलते छाई रहती है। वे इंस्टाग्राम पर अपनी निजी जिंदगी और प्रोजेक्ट्स से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं।
फोटोग्राफर के पैर पर चढ़ी कार
दरअसल करीना कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंट मलाइका अरोड़ा से मिलने उनके घर पहुंची थीं। हाल ही में मलाइका का कार एक्सीडेंट हो गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना जैसे ही मलाइका से मिलकर उनके घर से बाहर निकलती हैं। तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरों में कैप्चर के लिए घेर लिया। तभी अचानक एक्ट्रेस की कार एक फोटोग्राफर के पैर पर चढ़ जाती है।
ड्राइवर से कहा- पीछे जा यार
वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटोग्राफर को दर्द में देख करीना कपूर अपने ड्राइवर पर चिल्लाती हैं। कहती हैं कि पीछे जा यार। एक्ट्रेस फोटोग्राफर से कहती है, ‘तुम लोग भागा मत करो यार, क्यों भाग रहे हो।’ वीडियो में करीना कैजुअल लुक में नजर आ रती है। वे व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक पायजामा और सनग्लासेस में दिखाई दीं।




