कोंडागांवछत्तीसगढ

6 अप्रैल को होगा गवर्नमेंट एम्प्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन का खण्ड स्तरीय बैठक

कोंडागाँव /// गवर्नमेंट एम्प्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन जिला कोंडागाँव के अंतर्गत ब्लॉक माकड़ी में संघ के द्वारा विकास खण्ड स्तरीय *बैठक का आयोजन 6 अप्रैल को 12.00बजे से 03बजे तक बी.आर.सी.भवन माकड़ी में किया जायेगा। जिसमें जिले के माकड़ी ब्लॉक में आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों को व्हाट्सएप,फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है । 

बृज लाल नाग मीडिया प्रभारी संवैधानिक अधिकार है हम इसे लेकर रहेंगे

संगठन के जिलाध्यक्ष नरसिंह देव मणावी ने कहा कि विगत 3 अप्रैल को संघ का जिला स्तरीय बैठक गोंडवाना भवन (कनेरा रोड) कोंडागाँव में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले के सभी विकास खंडों के आरक्षित वर्ग के बहुजन सदस्य उपास्थित थे ।

मीडिया प्रभारी भरत कुमार कोर्राम

उस बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिले के कोने-कोने से आरक्षित वर्ग के सभी कर्मचारियों को संगठन में जोड़कर संगठन को और ज़्यादा मजबूती प्रदान करेंगे व आरक्षित वर्ग के साथ होने वाले किसी भी तरह के अन्याय का पुरजोर विरोध संवैधानिक तौर पर करेंगे और भारतीय संविधान की रक्षा कर बहुजन नायक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, वीर गुण्डाधुर, ज्योतिबा फुले जैसे महामानवों के सपनों का भारत बनाएंगे ।

उन्होंने आगे बताया कि संगठन में सदस्यता अभियान के तहत 6 अप्रैल को बैठक का आयोजन विकास खण्ड माकड़ी में किया गया है । जिसमें सभी सदस्यों के शत प्रतिशत उपस्थित होने की अपील की गई है। बैठक में सदस्यता के साथ-साथ मुख्य तौर पर “बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती” तथा संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की 23 अप्रैल को होने वाले कोंडागाँव जिला दौरा तथा अन्य विभिन्न पहलुओं पर पर चर्चा की जाएगी ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!