रायगढ़छत्तीसगढ

जिला भाजपा अध्यक्ष गंभीर आरोपों से बिफर समर्थक,पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे ज्ञापन 

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :-जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश पटेल पर पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से समर्थक बिफर गए हैं। समर्थकों ने उमेश अग्रवाल पर लगे आरोपो को मिथ्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शीला तिवारी सहित आधा दर्जन महिला पदाधिकारियों ने रविवार को कोतवाली में ज्ञापन सौप कर निष्पक्ष जांच की माँग की है।

नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ यह दुष्प्रचार है । महिलाओं के साथ ऐसी किसी भी घटना स्वीकार्य नहीं है लेकिन इस शिकायत की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एकतरफा किसी भी कार्यवाही का भाजपा पुरजोर विरोध करती है। शीला तिवारी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच किए बिना ही एफआईआर किए जाने का विरोध किया। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि घटना छह माह पुरानी है और जिस स्थल का उल्लेख किया गया है वहां 24 घंटे कार्यालयीन कर्मचारी रहते हैं। पुुलिस के जरिये न्याय मांगने की बजाय पीड़िता ने प्रदेश में शिकायत कर छवि बिगाड़ने का प्रयास किया है।

इस दौरान महिला मोर्चा महामंत्री दुर्गा देवांगन, आरती सिंह, सुशीला चौहान, त्रिवेनी डहरे, बीना चौहथा, मीनाक्षी देवांगन, नेहा देवांगन, गुड़िया, सविता चौहान, रजनी भट्ट, ईश कृपा तिर्की, सुमीत शर्मा, शशिकांत शर्मा, शैलेष माली, सतनाम सिंह, खोलू सारथी, निरंजन शर्मा, आकाश शर्मा, राघवन सिंह, डिग्रीलाल साहू, मितेश शर्मा , सूरज शर्मा, ओमकार तिवारी, जीवर्धन चौहान, कार्तिक साहू, सुजीत लहरे, अंकुर गोरख, अविनाश चौहान, गगन कातोरे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने कोतवाली थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ अशोभनीय हकरत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि पार्टी कार्यालय में मुलाकात के दौरान उमेश अग्रवाल ने उसे पांच हजार रुपये दिए और सप्ताह में दो दिन मिलने कहा। इसके बाद अशोभनीय हरकतें की जिससे डरहर वह मौके से भाग गई। पीड़िता ने इसकी जानकारी पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री को दी। उसने भी डर दिखाकर चुप रहने की सलाह दी। मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू करते हुए पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!