कोरबाछत्तीसगढ

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर व दो पहिया वाहन को लेटा फूल की माला पहना कर किया प्रदर्शन

कोरबा,न्यूज़ धमाका :-देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा गैस सिलेंडर व दो पहिया वाहन को लेटा फूल की माला पहना कर प्रदर्शन किया। महंगाई की बढ़ते प्रभाव को अब वह कम नहीं कर सकती। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी ने केंद्र सरकार को जुमले वाली सरकार कहा।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थिक, सामाजिक और बेरोजगारी व्यवस्था चरमरा सी गई है। देश की जीडीपी लगातार गिर रही है उसके मुकाबले पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है इस मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के बेतहाशा मूल्य वृद्धि हो रही है। केंद्र सरकार बेरोजगारी व महंगाई को लेकर संवेदनशील नहीं है। उनकी योजना पूरी तरह से असफल दिखाई दे रही है।

जिला एनएसयूआई के आह्वान पर निहारिका सुभाष चौक में आयोजित इस धरना में कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठ कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने केंद्र सरकार को जमकर कोसते कहा कि देश की जनता अब समझ चुकी है कि केंद्र सरकार सिर्फ भाषण वादी सरकार मात्र रह गई है, , इसके दाम बढ़ने से अन्य सामाग्री की कीमत भी बढ़ जाती है।

जिलाध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने भी केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर भी विरोध जताते कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार हर स्तर से फेल हो चुकी है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया, शहजाद आलम, मधुसूदन दास, पंकज सोनी, रवि सोनी, विपिन चौरसिया, दिवाकर राजपूत, जूनेद खान, आशुतोष वर्मा, दीपक दास, नीरज अग्रवाल, शिवा केसरवानी, नरेंद्र यादव, मितेश यादव, शिवम राय, अविनाश केसरवानी, निक्की कुकरेजा, कमलचंद्र, दिलेश्वर यादव, राजनीकांत, राघव साहू समेत अन्य उपस्थित रहे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!