मुंबईमनोरंजन

सबको हंसाने वाली भारती के घर गूंजी किलकारी: शादी के 5 साल बाद बेटे की मां बनी भारती सिंह, पति हर्ष लिम्बाचिया ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

मुंबई न्यूज़ धमाका // कॉमेडियन भारती सिंह शादी के 5 साल बाद मां बन गई हैं। रविवार को (3 अप्रैल) उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी है। हर्ष ने भारती के साथ की एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा, “इट्स ए बॉय।” भारती ने पिछले साल अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से ही भारती अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई थीं।

सेलेब्स ने दी बधाई
हर्ष के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं। बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट जय भानुशाली लिखा, “दोनों को बहुत-बहुत बधाई।” सिंगर राहुल वैद्य ने लिखा, “ओ माय गॉड, बच्चे को देखने का इंतजार नहीं कर सकता। बधाई।” वहीं उमर रियाज ने लिखा, “आखिरकार, आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।”

हर्ष करते हैं भारती की नर्स की तरह देखभाल
भारती ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि हर्ष कैसे उनकी देखभाल करते हैं। इस बारे में बात करते हुए भारती ने कहा था, “हर्ष मेरी नर्स की तरह है। जब मेरी कमर में दर्द होता है तब वो पानी गरम करके मेरी कमर दबाता है। रात में जब चना भटूरा या डेयरी प्रोडक्ट्स खाने की क्रेविंग होती है तब वो फूड ऐप्स चेक करता है कि कौन होम डिलीवरी कर सकता है। मुझे पनीर और दूध कभी भी पसंद नहीं था, लेकिन मेरा रात में इसे भी खाने का मन होने लगता है।”

2017 में हुई थी हर्ष-भारती की शादी
भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की थी। वे हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने तकरीबन 7 साल तक डेटिंग करने के बाद एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना था। हर्ष ने ‘पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक’ के डायलॉग लिखे थे। इसके अलावा फिल्म ‘मलंग’ का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही लिखा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!