जबलपुरमध्यप्रदेश

पटरियों की मरम्मत करने की वजह से ट्रेन रद और लेट तो कभी ओएचई टूटने और इंजन फेल होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ रही 

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :-ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री इन दिनों परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह ट्रेनों की लेट लतीफी है। पटरियों की मरम्मत करने की वजह से ट्रेन रद और लेट की जा रही है तो कभी ओएचई टूटने और इंजन फेल होने से परेशानी और बढ़ रही है। जबलपुर रेल मंडल का आपरेटिंग विभाग की कार्यशैली ऐसी है कि जबलपुर से नरसिंहपुर तक 84 किमी का सफर साढ़े तीन घंटे में तय हो रहा है।

पवन एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री परेशान और हैरान दोनों थे। परेशान इस बात को लेकर थे कि जिस ट्रेन को सुबह नौ बजे जबलपुर पहुंचना था, वह दाेपहर 12 बजे पहुंची और हैरानी इस बात को लेकर थी कि ट्रेन, जबलपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग एक घंटे खड़ी रही, लेकिन इसका इंजन नहीं बदला गया और जैसे ही ट्रेन रवाना होकर भिटौनी के पास पहुंची, इंजन फेल हो गया। ट्रेन यहां पर कई घंटे खड़ी रही।

सुबह 10.18 पहुंचना था, शाम साढ़े चार बजे पहुंची :

यात्रियों की परेशानी यहीं तक नहीं रही। इंजन फेल होने के बाद रेलवे कंट्रोल से संपर्क करके इंजन बुलाया गया। ट्रेन लगभग एक से दो घंटे तक खड़ी रही। कछपुरा स्टेशन से इंजन को भिटौनी पहुंचने में समय लग गया। इंजन बदलने के बाद ट्रेन को भिटौनी से रवाना किया गया। ट्रेन शाम साढ़े चार बजे नरसिंहपुर पहुंची, जिसे सुबह 10.18 पर पहुंचना था। ट्रेन में सफर करने वाले नियमित यात्री को ड्यूटी करने सुबह 11 बजे कार्यालय पहुंचना था, लेकिन वह शाम साढ़े चार बजे नरसिंहपुर पहुंचे। हर कोई ट्रेन की टाइमिंग को कोश रहा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!