बिलासपुरछत्तीसगढ

सम्मेलन में महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र छात्राओं के साथ-साथ वर्तमान विद्यार्थी,प्राचार्य एवं प्राध्यापक गण रहे उपस्थित

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-शासकीय महाविद्यालय कोतरी के भूतपूर्व छात्र सम्मेलन समिति द्वारा शुक्रवार को महाविद्यालय के समस्त भूतपूर्व छात्र छात्राओं का सम्मेलन आयोजित किया।सम्मेलन में महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र छात्राओं के साथ-साथ वर्तमान विद्यार्थी, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों द्वारा भूतपूर्व छात्र छात्राओं का तिलक से स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य डा डीएस मिश्रा द्वारा उद्बबोधन में कहा गया कि महाविद्यालय को अपने भूतपूर्व छात्र छात्राओं पर गर्व है।

महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्र छात्राओं के सुझाव एवं सहयोग का सदैव स्वागत किया जावेगा। कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल ने एल्यूमिनी एसोसिएशन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसके गठन प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती किशोरी पटेल, शत्रुहन घृतलहरे, मुकेश जोगी, मनीषा कुर्रे, अर्पिता दुबे तथा माच्च्ुरी कश्यप ने अपने उद्बोच्च्न में महाविद्यालय के विकास में भूतपूर्व छात्र छात्राओं की भूमिका बतलाते हुए उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने हेतु मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की।

इसके पश्चात महा विद्यालय के भूतपूर्व छात्र छात्राओं में से भरत लाल कश्यप, राहुल कश्यप, दिनेश कुमार जायसवाल ,चंद्रभूषण साहू ,नीतिश ढीमर ,मीरा कश्यप, दीपिका कुलमित्र ,प्रीति कश्यप, फुलेश्वरी यादव, हेमपुष्पा ध्रुव, धनंजय कुमार, खिलेंद्र कुमार ,संतोष कुमार, लीलाधर साहू ,द्वारिका निषाद ,प्रीति प्रजापति, रितु प्रजापति, दिनेश कश्यप, रघुराज सिंह, हेमचंद जायसवाल ,कृष्णा साहू आदि ने महाविद्यालय का अनुभव महाविद्यालय के संबंध में अपना अभिमत तथा महाविद्यालय के विकास हेतु आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन डा. कल्पना अभिषेक पाठक द्वारा तथा आभार प्रदर्शन कृष्ण कुमार जायसवाल द्वारा किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!