न्यूज़ धमाका :-इस वर्ष यह पर्व 2 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष और सनातन धर्म परंपरा में नव संवत्सर का विशेष महत्व है, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन से ही आरंभ होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू पंचांग का पहला दिन माना जाता है। जिसमें नव वर्ष का आरंभ होता है। कई स्थानों पर इसे उगादि और गुड़ी पड़वा कहा जाता है। इसी दिन से नवरात्रि की शुरुआत होगी। इन नौ दिनों में मां भवानी के 9 स्वरूपों की पूजा की जाएगी।
अश्व पर सवार होकर आ रही मां दुर्गा
इस बार 2 अप्रैल 2022, शनिवार से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। 9 दिनों तक भक्त विधि-विधान से माता की पूजा करेंगे। इस बार मां दुर्गा अश्व पर सवार होकर आ रही हैं। वह भैंसे पर प्रस्थान करेंगी।