गरियाबंदछत्तीसगढ

कमार भुंजिया जनजाति के लिए विशेष शिविर में बनाया श्रम, आयुष्मान और राशन कार्ड

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- बुधवार को मैनुपर विकासखंड के ग्राम पंचायत दबनई में कमार भुंजिया जनजाति के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें इसका लाभ भी दिलाया गया।

शिविर में ग्राम के 111 कमार परिवार के सदस्य उपस्थित हुए थे। इसके अलावा सभी विभाग के ब्लाक स्तर के अधिकारी विभाग की जानकारी सहित उपस्थित हुए। शिविर में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रमाण पत्रों का वितरण कराया गया। मौके पर 12 आधार कार्ड व वीएलई के माध्यम से 31 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

खाद्य निरीक्षक द्वारा 4 राशन कार्ड ( शेष बचे परिवार) बनाए गए। श्रम विभाग द्वारा 29 श्रम कार्ड जारी हुआ। राजस्व विभाग अंतर्गत फौती नामांतरण व पट्टा प्रदान करने से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए। कृषि विभाग से 10 केसीसी कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार सभी विभागों से 164 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 103 आवेदनों का निराकरण किया गया व 61 शेष प्रक्रियाधीन है।

शिविर में सरपंच घनश्याम नागेश, उप सरपंच रोशन राठौर, कमार जनजाति अध्यक्ष बनसिंह सोरी, जिला पंचायत सदस्य सभापति लोकेश्वरी नेताम, तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान, सहित शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य व महिला व बाल विकास विभाग ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!